Asian Market: 30 सितंबर को एशियाई शेयरों में तीन सेशन में पहली बार बढ़त देखी गई। तेल सस्ता होने से निवेशकों पर दबाव कुछ कम हुआ, जो अमेरिका में महंगाई के अहम आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.4% की बढ़त हुई। जापान और दक्षिण कोरिया ने इस बढ़त में सबसे आगे रहे। निक्केई 225 में 1.56% की तेजी आई, जबकि व्यापक टॉपिक्स (Topix) में 0.91% की बढ़त हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.65% चढ़ा। हालांकि, हैंग सेंग फ्यूचर्स में 0.3% की गिरावट आई, जिससे हांगकांग में बाजार की शुरुआत कमजोर रहने का संकेत मिला।
