Uninon Budget 2022-23: बजट के दिन शेयर बाजार का प्रदर्शन पिछले कई सालों से मिला-जुला रहा है। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने 12 बार बजट पेश किया है। इसमें 2 अंतरिम बजट शामिल है। इन 12 में 6 मौकों पर शेयर बाजार बजट के दिन गिरा है। जबकि 6 बार यह बजट के दिन चढ़ा है। बजट के दिन शेयर बाजार की प्रतिक्रिया को अहम माना जाता है। इससे यह संकेत मिलता कि सरकार के ऐलानों को बाजार या कॉरपोरेट जगत कैसे देख रहा है। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में यूनियन बजट 2023-24 पेश करेंगी।
