अगले महीने पेश होने वाला बजट फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक बजट में सरकार फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर का ऐलान कर सकती है। साथ ही सब्सिडी के पूरे बकाये का भुगतान का भी प्रावधान किया जा सकता है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में फर्टिलाइजर सेक्टर पर फोकस होगा। इसके लिए बजट में बड़े रिफॉर्म के एलान किए जा सकते हैं। फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए DBT का एलान संभव है जिसके तहत कंपनियों को हर हफ्ते सब्सिडी का भुगतान होगा। सूत्रों के मुताबिक DBT का पूरा खाका तैयार है। इस पर PMO में चर्चा भी हुई है। बजट में चालू साल की पूरी सब्सिडी और पिछले साल के बकाये के भुगतान का भी प्रावधान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक 65,000 करोड़ की सब्सिडी के भुगतान का प्रावधान संभव है। बता दें कि चालू कारोबारी साल के लिए करीब 71 हजार करोड़ रु सब्सिडी का प्रावधान था।
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी
बजट में ELECTRONIC HARDWARE सेक्टर को भी बूस्टर डोज मिल सकता है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक LAPTOP, TABLET, SMARTWATCH DEVICE की घरेलू MANUFACTURING के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की अलग स्कीम आ सकती है। बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बूस्टर देनें के लिए 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की स्कीम का एलान संभव है। लैपटॉप, टैबलेट बनाने के लिए इंसेंटिव मिलेगा। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, स्मार्ट वॉच, एयर बड्स पर भी इंसेंटिव मिलेगा। इससे पहले सरकार ₹50,000 रुपए की लागत से 3 स्कीम की शुरुआत कर चुकी है है। Foxconn, Pegatron and Wistron, Samsung, Karbonn, Lava और Dixon ने पिछली स्कीम में भाग लिया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
