Get App

Budget expectations: इंफ्रा और हाउसिंग पर रहेगा फोकस, रियल स्टेट में बनेगी तेजी-वैभव सांघवी

वैभव सांघवी ने कहा कि बैंकिंग में बड़े प्लेयर का बाजार में हिस्सा बढ़ेगा। बड़े प्राइवेट बैंक में निवेश के मौके हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2021 पर 6:44 PM
Budget expectations: इंफ्रा और हाउसिंग पर रहेगा फोकस, रियल स्टेट में बनेगी तेजी-वैभव सांघवी

बाजार की आगे की चाल, दिशा और बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए Avendus Capital Alternative Strategies के Co-Ceo वैभव सांघवी ने कहा कि बजट के पहले कोई करेक्शन अच्छा है। बजट में ग्रोथ पर फोकस रहेगा । बजट से काफी उम्मीदें हैं। इंफ्रा, हाउसिंग फाइनेंस हाउसिंग सेक्टर पर सरकार का फोकस बना रहेगा। सरकार और राज्य सरकारें भी रियल स्टेट पर फोकस कर रही हैं।

देश में विदेशी निवेश पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर सिर्फ बजट पर निर्भर नहीं रहते। आगे भी इमर्जिंग मार्केट में विदेशी निवेशकों की रुचि बनी रहेगी हालांकि फ्लो कुछ कम हो सकता है।

वैभव सांघवी ने कहा कि बैंकिंग में बड़े प्लेयर का बाजार में हिस्सा बढ़ेगा। बड़े प्राइवेट बैंक में निवेश के मौके हैं। बजट में पीएसयू बैंक के लिए क्या आता है इस पर बाजार की नजर रहेगी। कंज्यूनर डिस्क्रीशनरी और एनबीएफसी काफी महंगे हो गए हैं। इनसे बचने की जरूर है।

वैभव सांघवी ने इस बातचीत में आगे कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर को भी बजट से उम्मीदें हैं। ग्लोबल निवेशक भी भारत के बजट पर नजर रखते हैं।  निवेश के नजरिए से रियल एस्टेट एक अच्छा सेक्टर हो सकता है। 6-9 माह से रियल एस्टेट में तेजी दिखी है। आगे भी ये तेजी कायम रहेगी। सरकार का इंफ्रा सेक्टर पर खास फोकस है। इस बजट से इंडस्ट्री को भी काफी उम्मीदें हैं। 1 फरवरी को आने वाला बजट काफी इवेंटफुल हो सकता।  


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें