चुनावी साल के मद्देनजर बजट काफी अच्छा, EV सेक्टर को लेकर काफी बुलिश नजरिया: मधु केला

मधु केला ने कहा कि चुनावी साल के मद्देनजर बजट काफी अच्छा है। चुनावी साल में भी लोकलुभावन बजट नहीं बनाया है। बाजार में बजट का महत्व धीरे-धीरे घट रहा है। बजट में हाउसिंग, फार्मा जैसे स्पेस पसंद आ रहे है। मधु केला का कहना है कि लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह होगी।

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 3:07 PM
मधु केला ने कहा इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग सेक्टर, फार्मा और चुनिंदा फाइनेंशियल कंपनियों में भी हमारा फोकस है।

बजट ऐलान पर बात करते हुए MK Ventures के फाउंडर मधु केला ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज से कहा कि चुनावी साल के मद्देनजर बजट काफी अच्छा है। चुनावी साल में भी लोकलुभावन बजट नहीं बनाया है। बाजार में बजट का महत्व धीरे-धीरे घट रहा है। बजट में हाउसिंग, फार्मा जैसे स्पेस पसंद आ रहे है। मधु केला का कहना है कि लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह होगी। मेरा मानना है कि बजट को लेकर बाजार में कोई दिलचस्पी ज्यादा नहीं रह गई है। बजट को लेकर बाजार यहीं उम्मीद करता है कि टैक्स पॉलिसी स्टेबल रहे।

इन सेक्टर पर करें फोकस

बजट को देखते हुए किन सेक्टर पर फोकस होगा? उनका कहना है कि बाजार में चुनिंदा स्टॉक में निवेश करने की सलाह होगी। उन्होंने कहा कि हमें इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग सेक्टर, फार्मा और चुनिंदा फाइनेंशियल कंपनियों में भी हमारा फोकस है।


लंबी अवधि में निवेश करें

स्मॉलकैप और मिडकैप में बीते 3 सालों में काफी अच्छे रिटर्न बने हैं। इस सेक्टर में निवेश करने का विचार करते है तो आपका निवेश नजरिया लंबी अवधि का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेलेक्ट मार्केट में वैल्यूएशन महंगे जरुर है लेकिन कुछ पॉकेट में अभी भी निवेश के मौके हैं।

EV सेक्टर को लेकर काफी बुलिश, मल्टीईयर थीम है

रेलवे और ईवी सेक्टर पर बात करते हुए मधु केला ने कहा कि रेलवे सेक्टर के वैल्युएशन को लेकर कंफर्ट नहीं है। जहां तक ईवी सेक्टर की बात करें तो इस सेक्टर में तेजी की अभी शुरुआत हुई है। आने वाले 10-20 सालों में यह सेक्टर धूम मचाते नजर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि EV सेक्टर को लेकर हमारा नजरिया काफी बुलिश है यह सेक्टर मल्टीईयर थीम है। आनेवाले समय में इस स्पेस में कई कंपनियां लिस्ट होगी।

ऑटो एंसिलियरी स्पेस पंसद

ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा ऑटो एंसिलियरी स्पेस पंसद है। जिसे हमने अपने पोर्टफोलियो में काफी समय से रखा है। ऑटो एंसिलियरी स्पेस का वैल्युएशन आकर्षक है। इस स्पेस में कई ऐसे स्टॉक है जिनमें अच्छे रिटर्न बनने की उम्मीद है। जिसके चलते हमारा फोकस ऑटो सेक्टर की तुलना में ऑटो एंसिलियरी स्पेस में ज्यादा रहा है।

सरकारी बैंकों में करें निवेश

पीएसयू बैंक सेक्टर पर बात करते हुए मधु केला ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में एसेट क्वालिटी को लेकर पहले कई तरह की समस्याएं थी लेकिन अब बैंकों ने इसमें 80-90 फीसदी तक सुधार किया है। जिसके चलते पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में इसे लेकर कोई इश्यू नहीं है। उनका कहना है कि सरकारी और प्राइवेट बैंकों के वैल्युएशन में काफी अंतर है। सरकारी बैंकों में अभी भी निवेश के मौके हैं। लिहाजा सरकारी बैंकों में निवेश किया जा सकता है।

Budget 2024 LIVE Updates:

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।