Get App

ड्रग डिस्कवरी और फार्मा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बजट में हो सकता है बड़ा एलान

ड्रग डिस्कवरी और फार्मा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2021 पर 2:22 PM
ड्रग डिस्कवरी और फार्मा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बजट में हो सकता है बड़ा एलान

ड्रग डिस्कवरी और फार्मा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक R&D को लेकर नई INNOVATION POLICY और EXPORT PROMOTION के लिए MARKETING DEVELOPMENT ASSISTANT FUND बनाने की घोषणा हो सकती है।

इस खबर पर ज्यादा डिटेल में बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि बजट में  Discover In India Scheme का ऐलान संभव है। इसका मकसद देश में API मैनुफैक्चरिंग बढ़ाना और  इंपोर्ट घटाना है। सरकार R&D बढ़ाने के लिए नए इनोवेशन पॉलिसी लाएगी। इसमें इनोवेशन के लिए टैक्स छूट और डिडक्शन में बढ़त संभव है।

फार्मा मंत्रालय में R&D Cell का गठन भी होगा। इसके अलावा बजट में मार्केटिंग डेवलपमेंट असिस्टेंस फंड का भी गठन हो सकता है। इस फंड का मकसद एक्पोर्ट बढ़ावा देना होगा। बजट में नए मार्केट खोलने और ब्रांड प्रोमोशन पर आर्थिक मदद का भी प्रावधान हो सकता है। बता दें कि मौजूदा एक्सपोर्ट इंसेंटिव स्कीम में 6 फीसदी तक छूट का प्रस्ताव है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें