Big Stocks Before Budget: बजट 2024 से पहले इन 5 शेयरों पर जरुर रखें रडार पर, मिलेगा मोटा मुनाफा

Budget Picks 2024: अनुज सिंघल का कहना है कि L&T के Q3 नतीजे भले ही मिलेजुले रहे हो लेकिन इस स्टॉक को लेकर बाजार का भरोसा बढ़ा है। अनुज का कहना है कि एलएंडटी पर पॉजिटीव नजरिया रखना जरुरी है। उनका कहना है कि ब्रोकरेज फर्म CITI और CLSA भी शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 1:03 PM
Budget Picks 2024:अनुज ने बजट से पहले PB FINTECH के शेयर को भी अपने रडार पर रखा है। उनका कहना है कि कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget Picks 2024: कल देश का अंतरिम बजट पेश होने वाला है। उससे पहले आज यानी 31 जनवरी को बजट और फेड के फैसले से ठीक पहले बाजार में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी 21700 के पार निकला है। मिडकैप शेयर फुल पार्टी मूड में है। ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। टाटा मोटर्स नए शिखर पर रहा। इस बीच बजट से ठीक 1 दिन पहले सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 10% किया है। हाई एंड मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। साथ ही Dixon जैसी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में एक्शन संभव है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बताया कि बजट 2024 से पहले ये 5 स्टॉक्स को क्यों रडार पर रखना जरुरी है। आइए डालते है एक नजर।

    L&T

    अनुज सिंघल का कहना है कि L&T के Q3 नतीजे भले ही मिलेजुले रहे हो लेकिन इस स्टॉक को लेकर बाजार का भरोसा बढ़ा है। अनुज का कहना है कि एलएंडटी पर पॉजिटीव नजरिया रखना जरुरी है। उनका कहना है कि ब्रोकरेज फर्म CITI और CLSA भी शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। सिटी ने स्टॉक पर 4082 रुपये का लक्ष्य दिया है जबकि सीएलएसए ने 4260 रुपये का टारगेट दिया है। सिटी का मानना है कि ऑर्डर बुक और एक्जिक्यूशन बेहतर है और FY25 में मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। वहीं सीएलएसए का कहना है कि FY24 में ऑर्डर फ्लो गाइडेंस बढ़ाया है लेकिन मार्जिन गाइडेंस में कटौती की है। हालांकि इनका कहना है कि मिडिल ईस्ट में कैपैक्स बढ़ने का फायदा मिलेगा। इसलिए अनुज सिंघल ने एलएंडटी को अपने रडार पर रखा है।

    PB FINTECH


    अनुज ने बजट से पहले PB FINTECH के शेयर को भी अपने रडार पर रखा है। उनका कहना है कि कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी ने 87.6 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 37.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने पहला क्वाटर्ली प्रॉफिट डिलीवर किया है। 1 महीने में भले ही स्टॉक 13-14 फीसदी की तेजी दिखा चुका है लेकिन आगे स्टॉक में और तेजी की उम्मीद नजर आ रही है। अनुज के मुताबिक अगर यह शेयर अपने आईपीओ भाव को पार करता है जो महज 8 फीसदी नीचे है तो आईपीओ इन्वेस्टर्स पैसा बनाएगे।

    M&M Fin

    अनुज ने कहा कि यह स्टॉक हर बार खराब नंबर पेश करने के बावजूद उछला है। लेकिन इस तिमाही में कंपनी ने अच्छे नंबर पेश किए है तो देखना होगा कि स्टॉक कैसी मूव दिखाता है। हालांकि स्टॉक में 245-280 रुपये के बीच की रैली आ चुकी है। कंपनी की एसेट क्वालिटी में काफी सुधार देखने को मिला है। जिसके चलते ब्रोकरेज फ्रर्म सीएलएसए स्टॉक पर बुलिश है और 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक 2 तिमाहियों की गिरावट के बाद NIM 30 bp बढ़कर 6.8% रहा। हालांकि हायर लेवल पर स्टॉक में प्रेशर दिख सकता है।

    SRF

    यह स्टॉक अनुज सिंघल की यह सबसे बोल्ड कॉल है। अनुज सिंघल का कहना है कि शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी संभव है। नतीजे कमजोर लेकिन आखिरी खराब तिमाही हो सकती है। बाजार को पता था कि कंपनी के नंबर खराब आएगे। उसके बावजूद भी मैं इस स्टॉक को लेकर पॉजिटीव हूं क्योंकि 3-4 महीने से मेरा यह अनुमान रहा है कि केमिकल सेक्टर के बास्केट में अच्छा पैसा बन सकता है। आरती इंडस्ट्रीज में हमने 40 फीसदी तक का मूव देखा है। लेकिन एसआरएफ में वो तेजी का मूव नहीं आया। कंपनी की आज 3 बजे कॉनकाल है। बेसिक कमेंट्री में कंपनी के मैनेजमेंट का दावा है कि यहां से यानी चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे अच्छे रहेंगे। लिहाजा इस स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी की राय होगी। इस स्टॉक मे रिवॉर्ड टू रिस्क फेवरेबल नजर आ रही है। नंबर खराब भले हो लेकिन स्टॉक्स में तेजी आएगी।

    Voltas

    आखिरी स्टॉक के तौर पर अनुज ने वोल्टास पर दांव खेला है। उनका कहना है कि इस स्टॉक पर मेरा न्यूट्रल नजरिया है। टाटा ग्रुप की कंपनी है। नतीजे खराब भले है लेकिन UBS का कहना है कि कूलिंग कारोबार पर फोकस नजर आ रहा है। यूबीएस ने स्टॉक पर 885 रुपये का टारगेट दिया है।

    Interim Budget 2024: निर्मला सीतारमण के ऐलान पर Sensex चढ़ेगा या गिरेगा?

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।