Get App

बजट की तैयारियां शुरू, रेवेन्यू सेक्रेटरी से मिला CII डेलिगेशन

बजट की तैयारियों के साथ वित्त मंत्रालय का इंडस्ट्री के साथ बैठकों का भी दौर शुरू हो चुका है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2019 पर 11:11 AM
बजट की तैयारियां शुरू, रेवेन्यू सेक्रेटरी से मिला CII डेलिगेशन

बजट की तैयारियों के साथ वित्त मंत्रालय का इंडस्ट्री के साथ बैठकों का भी दौर शुरू हो चुका है। 27 मई को CII का डेलिगेशन रेवेन्यू सचिव अजय भूषण पांडे से मिला। बजट से इंडस्ट्री की क्या मांगे हैं ये जानने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ ने CII के प्रेसिडेंट विक्रम किर्लोस्कर से बात की।

इस बातचीत में विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि सरकार को इन्वेस्टमेंट अलाउंस जारी रखना चाहिए और कॉरपोरेट, पर्सनल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। इससे निवेश और खपत को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि बैंकिंग सेक्टर में रिफॉर्म्स जारी रहना चहिए। ऑटो इंडस्ट्री में स्लोडाउन अस्थाई है। हर 5 साल में ऑटो इंडस्ट्री का एक सर्किल पूरा होता है। आगे इसमें तेजी देखने को मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें