लोकसभा की कार्रवाई शुरु होने के साथ ही वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने सदन के सामने बजट पेश कर दिया है। ये मोदी सरकार का सबसे अहम बजट है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली है। सरकार ने कई बड़े आर्थिक सुधार किए है और न्यू इंडिया के लिए कई योजनाओं की नींव रखी है। सरकार का 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य है।
