'भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है', राष्ट्रपति मुर्मू ने 370 और राम मंदिर का भी किया जिक्र, पढ़ें- अभिभाषण की बड़ी बातें

Parliament Budget Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के 10 सालों का लेखा जोखा संसद में पेश की। अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 हटाना, तीन तलाक के खिलाफ कानून सहित राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी सरकार के बड़े फैसले के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
Parliament Budget Session: पीएम मोदी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष से सहयोग की अपील की है

Parliament Budget Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ संसद का बजट सत्र (Interim Budget 2024) आज यानी बुधवार (31 जनवरी) से शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुर्मू ने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की महक है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।" राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े 7 प्रतिशत रही।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने अभिभाषण में कहा कि पिछला वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा है। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को सरकार ने लगातार जारी रखा है। राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम पारित करने के लिए मैं सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम बचपन से 'गरीबी हटाओ' के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।


वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी सत्र है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसद में पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष से सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें- Interim Budget 2024 Expectations Live: 7 लाख की आय पर नहीं लगता टैक्स, लाखों युवाओं को मिली सरकारी नौकरी - द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति के भाषण की बड़ी बातें

- अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तथा लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के प्रावधान वाला कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी। राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की महक है।

- उन्होंने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि भारत को पहले पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था जो अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। राष्ट्रपति ने सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' को सरकार ने लगातार जारी रखा है।

- राष्ट्रपति ने महिला आरक्षण कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए कहा "मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने के लिए सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।" उन्होंने कहा कि अयोध्या में 'राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है।'

- राष्ट्रपति ने कहा, "मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।"

- बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है...भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली...भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session: 'निर्मला सीतारमण दिशा-निर्देशक बातें लेकर बजट पेश करेंगी', पीएम मोदी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील

- बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है...भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली...भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

- हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी जो अब पूरी हुई है। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया। मुर्मू ने कहा, "राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, आज सच हुई है।" उनकी इस टिप्पणी पर सदस्यों ने मेजें थपथपाईं।

- राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज 'जैसे को तैसा' की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है।

संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।