Get App

Budget special: बजट में जॉब क्रिएशन और फार्म इनकम बढ़ाने पर होगा फोकस-निर्मल जैन

चेयरमैन निर्मल जैन का कहना है कि कोविड के बाद इकोनॉमी में रिकवरी दिखी है, लेकिन अभी और तेजी की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2021 पर 9:34 AM
Budget special: बजट में जॉब क्रिएशन और फार्म इनकम बढ़ाने पर होगा फोकस-निर्मल जैन

बजट से पहले बाजार में रफ्तार दिख रही है। बाजार को बजट से बड़ी उम्मीदे हैं। ऐसे में सरकार बजट में ऐसा क्या कर सकती है, जिससे ग्रोथ और बिजनेस sentiment में सुधार दिखे इस पर बात करते हुए IIFL के फाउंडर और चेयरमैन निर्मल जैन ने कहा कि सरकार ने बजट से बाहर कई कदम उठाए हैं। कोविड के बाद सरकार और RBI ने बड़ी राहत दी है। इस बजट में अब रोजगार, किसानों पर फोकस होना चाहिए। इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस होगा।

चेयरमैन निर्मल जैन का कहना है कि कोविड के बाद इकोनॉमी में रिकवरी दिखी है, लेकिन अभी और तेजी की जरूरत है। चाइना में आंतरिक स्थितियां ठीक नहीं है। जैक मा जैसा उद्यमी अगर गायब हो जाए तो चीन में निवेश करने वालों में चिंता बढ़नी लाजमी है। ऐसे में ग्लोबल कंपनियां भारत को एक विकल्प के तौर पर देख रही हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए सरकार को विदेशी निवेश को बढ़ावा देना चाहिए। जहां भी संभव हो टैक्स दरों में कमी करनी चाहिए। टैक्स में कमी से इकोनॉमी में रिकवरी और तेजी होगी। डिमांड सुधरने से इकोनॉमी में ग्रोथ दिखेगी। निर्मल जैन की राय है कि PSUs के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना चाहिए। चुनौतियों को मौके में बदलने की जरूरत है।

दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है, कोविड की चिंताएं भी हैं। लेकिन भारतीय बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। ऐसे में क्या इन चिंताओं का बाजार पर कोई असर होगा या भारत अभी भी sweet spot है? इस सवाल के जवाब में Nirmal Jain ने कहा कि भारत ग्लोबल कंपनियों के लिए Sweet Spot है। देश में कोविड के मामले तेजी से घटे हैं। वैक्सीन के बाद इकोनॉमी में रिकवरी की उम्मीद और बढ़ी है। भारत में FIIs का निवेश तेजी से बढ़ रहा है। ग्लोबल बाजारों में सस्ती नकदी बहुत है। चीन पर FIIs का भरोसा कम हो रहा है। ऐसे में भारत में FIIs का निवेश और बढ़ सकता है। 2021 भारतीय बाजारों के लिए अच्छा रह सकता है।

कोविड की वैक्सीन आ जाने के बाद सेंटिमेंट और consumer behaviour दोनों तेजी से बदलेंगे। शेयर बाजार के लिए इसका क्या मतलब है? इस सवाल के जबाव में Nirmal Jain ने कहा कि कोविड वैक्सीन के बाद कंज्यूमर का भरोसा बढ़ेगा। लोग खर्चे करने के लिए आगे आएंगे। कोविड से घबराए लोग भी बाजार में निवेश करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें