Get App

Budget 2021:डिफेंस, कंपनियों की बढ़ेगी एक्सपोर्ट भागीदारी,माइनिंग रिफार्म की घोषणा भी मुमकिन: सूत्र

आगामी बजट में माइनिंग रिफार्म की घोषणा भी मुमकिन है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2021 पर 4:45 PM
Budget 2021:डिफेंस, कंपनियों की बढ़ेगी एक्सपोर्ट भागीदारी,माइनिंग रिफार्म की घोषणा भी मुमकिन: सूत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बजट में डिफेंस, रेलवे और हैवी इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़ी सरकारी कंपनियों की एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर रहने वाला है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस तरफ बजट में खास ऐलान किया जा सकता है। बजट में कंपनियों की कुल कमाई का एक तय हिस्सा एक्सपोर्ट से करने का लक्ष्य रखा जाएगा। ऐसी कंपनियों को विशेष एक्सपोर्ट इंसेंटिव्स देने पर विचार किया जा रहा है। एक्सपोर्ट की जरूरतों के हिसाब से मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने पर फोकस रहेगा। डिपार्टमेंट और पब्लिक इंटरप्राइजेज ने वित्त मंत्रालय को ये सिफारिश भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक बजट में इसका ऐलान हो सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ के मार्केट एडीटर लक्ष्मण राय की इस एक्सक्लूसिव खबर के बाद BDL,HAL, BEML, COCHIN SH, MAZAGOAN, MISHRA DHATU, RITES, IRCON, RVNL और BHEL जैसे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

आगामी बजट में माइनिंग रिफार्म की घोषणा भी मुमकिन

इसके साथ ही बजट से जुड़ी एक और खबर भी है जिसके मुताबिक सरकार आगामी बजट में माइनिंग रिफार्म की घोषणा कर सकती है। नए रिफॉर्म के जरिये बड़े पैमाने पर मिनरल ब्लॉक ऑक्शन की तैयारी है। अगले  कुछ दिनों में इसके लिए कानूनी मंजूरी ले ली जाएगी। इसके अलावा इसी महीने कोल ब्लॉक ऑक्शन के अगले चरण की बोली भी मंगाई जाएगी। कोल और माइंस मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सीएनबीसी-आवाज़ के प्रकाश प्रियदर्शी से एक्सक्लूसिव बात  में ये संकेत दिए हैं।

कोल और माइंस मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बातचीत में कहा कि बजट में बिग माइनिंग रिफार्म की तैयारी है।  400 मिनरल ब्लॉक की नीलामी जल्द हो सकती है।माइनिंग रिफॉर्म के लिए बजट से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी। कमर्शियल कोल ब्लॉक ऑक्शन के अगले  चरण की बोली इसी महीने आ सकती है। अगले चरण की बोली से पहले प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया जाएगा बदलाव के लिए कंपनियों से चर्चा हुई है। बोली मंगाने के 60 दिन के अंदर ब्लॉक फाइनल करने के नियम में बदलाव होगा। जितने भी ब्लॉक के लिए 3 से ज्यादा बिड आएंगे उसे पहले फाइनल कर दिया जाएगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें