Get App

Budget 2021:इस बजट में एफडीआई बढ़ाने पर फोकस होने की उम्मीद-सुनील सुब्रमण्यम

सुनील सुब्रमण्यम ने कहा कि बाजार में इस समय आगे के लिए अच्छी उम्मीद के दम पर रैली दिख रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2021 पर 11:09 AM
Budget 2021:इस बजट में एफडीआई बढ़ाने  पर फोकस होने की उम्मीद-सुनील सुब्रमण्यम

बाजार की आगे की चाल, दिशा और आगामी बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए  Sundaram Mutual के MD और CEO सुनील सुब्रमण्यम ने कहा कि बाजार में इस समय आगे के लिए अच्छी उम्मीद के दम पर रैली दिख रही है। उम्मीद है कि आगे आने वाले आंकड़े अच्छे रहेंगे। कंपनियों के नतीजे बाजार में आगे और जोश भरेंगे।

फरवरी में आने वाले बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में दो चीजों पर फोकस होगा। सरकार के पास पैसे की कमी है ऐसे में  रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सरकार विनिवेश पर फोकस करेगी। सरकार के विनिवेश पर फोकस से पीएसयू शेयर भागेंगे। निवेशकों को ऐसे शेयरों पर निवेश के नजरिए से नजर रखनी चाहिए।

दूसरी बात ये है कि अगर सरकार इकोनॉमी को बूस्ट देने के लिए कैपिटल एक्सपेंडीचर बढ़ाती तो रेटिंग एजेंसीज भी इसकी बजह से बढ़ने वाले राजकोषीय घाटे को ले कर न्यूट्रल रहेंगी और सरकार  बिना दबाव के कैपिटल एक्सपेंडीचर  कर सकेगी। इस कैपिटल एक्सपेंडीचर में बढ़त को रेटिंग एजेंसियां भी पॉजिटिव नजरिए से लेंगी, क्योंकि इंफ्रा और ग्रोथ पर बढ़ने वाले अभी के खर्च से आगे वेल्थ क्रिएशन ही देखने को मिलेगा।

सुनील सुब्रमण्यम का मानना है कि फरवरी में आने वाला बजट काफी अच्छा बजट होगा। उम्मीद है कि सरकार इस बजट में एफडीआई बढ़ाने  पर फोकस करेगी। सरकार इंफ्रा और ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले सेक्टरों पर खर्च करेगी जिससे आगे इंफ्रा, स्टील शेयरों  में बढ़त दिखेगी। जो लोग अब तक की रैली का फायदा नहीं उठा पाए हैं या फिर नए-नए बाजार में कदम रख रहें हैं उनको मल्टीकैप  फंडो में चरणों में पैसे लगाने की सलाह होगी। सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि लार्ज कैप काफी भाग चुके हैं अब अगली रैली ब्राडर मार्केट में होगी यानी छोटे-मझोले शेयर भागेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए 6 महीनें या 1साल के नजरिए से नए लोगों को मल्टीकैप फंडो में ट्रंचेज में निवेश करना चाहिए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें