Buzzing Stocks on budget day: पेटीएम, ऑटो स्टॉक, श्री सीमेंट और इंडस टावर इन शेयरों में दिखेगा भरपूर एक्शन

Buzzing Stocks on budget day:पेटीएम पेमेंट बैंक को बड़ा झटका लगा है। नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन लेने पर RBI ने रोक लगाई है। 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस बंद हुई। ग्राहक अपना पैसा निकाल सकते हैं

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 9:29 AM
Buzzing Stocks on budget day: आज बजट ऐलान के दिन इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें। खबरों के दम पर इन शेयरों में भी एक्शन देखने को मिलेगा।

Buzzing Stocks on budget day:पेटीएम पेमेंट बैंक को बड़ा झटका लगा है। नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन लेने पर RBI ने रोक लगाई है। 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस बंद हुई। ग्राहक अपना पैसा निकाल सकते हैं। कंपनी ने सफाई में कहा- कारवाई से EBITDA पर सालाना 300 से 500 करोड़ रुपए का असर संभव है। इन खबरों के बीच आज बजट ऐलान के दिन इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें। खबरों के दम पर इन शेयरों में भी एक्शन देखने को मिलेगा।

1 फरवरी को ये कंपनियां पेश करेगी तिमाही नतीजे

निफ्टी की आज 3 कंपनियां - Adani Enterprises, Adani Ports और Titan के नतीजे भी जारी होंगे। वायदा बाजार से आज Abbott India, Aditya Birla Capital, City Union Bank, Indian Hotels, India Cements, Dr Lal Path Labs और MPhasis के नतीजे जारी होंगे। इसके अलावा Aavas Financiers, Aptus Value, Bayer Crop, Deepak Fertiliser, GMM Pfaudler, HFCL, Minda Corp समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।


फोकस में ऑटो स्ट़ॉक- Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Bajaj Auto, Maruti Suzuki, Hero MotoCorp, Eicher Motors, Ashok Leyland, TVS Motor Company और Escorts जैसे ऑटो स्टॉक्स पर आज बाजार की नजर रहेगी। आज जनवरी ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे। नोमुरा के मुताबिक पैसेंजर व्हीकल की होलसेल बिक्री 11 परसेंट बढ़ सकती है। टू व्हीलर के सेल्स में 22 परसेंट उछाल का अनुमान है। हालांकि ट्रैक्टर की बिक्री 17 परसेंट घट सकती है।

One 97 Communications (Paytm): RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी के बाद नए डिपॉजिट स्वीकार करने और क्रेडिट ट्रांजैक्शन सहित बिजनेस प्रतिबंध लगाए हैं। 11 मार्च को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। RBI ने ये प्रतिबंध नियमों को पालन नहीं करने पर लगाए हैं। RBI का कहना है कि ऑडिट में सुपरवाइजरी खामियां दिखीं है। आरबीआई ने कहा कि 15 मार्च तक बैंक नोडल अकाउंट सेटल करे। नए ग्राहकों के डिपॉजिट लेने पर तत्काल रोक लगा दी है। Paytm Payments Bank में अब ट्रांजैक्शन नहीं होगा। बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Shree Cement : दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में कई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 734 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 277 करोड़ रुपये पर था।

INDUS TOWER: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Indus Tower में 3800 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील होगी। इस ब्लॉक डील में अमेरिकी यूएस प्राइवेट इक्विटी दिग्गज केकेआर (KKR) और टॉप कनाडाई पेंशन फंड कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह ब्लॉक डील करंट मार्केट प्राइस (CMP) से 8 फीसदी के डिस्काउंटपर होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार इस ब्लॉक डील के लिए BNP Paribas ब्रोकर हो सकता है।

GMR Airports : कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने कहा है कि उसे 486.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले कंपनी को इस तिमाही में 103.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय साल दर साल 1761.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2226.7 करोड़ रुपये हो गई है।

JSPL: दिसंबर तिमाही में कंपनी को 1,928 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की तुलना में 272% अधिक है। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 518 करोड़ रुपये था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय साल दर साल 12,452 करोड़ रुपये से घटकर 11,701.3 करोड़ रुपये हो गई है।

Godrej Consumer : कंपनी का मुनाफा साल दर साल ₹546.3 करोड़ से बढ़कर 581.1 करोड़ रुपये हो गया है। गोदरेज कंज्यूमर की आय तीसरी तिमाही में बढ़कर 3659.6 करोड़ रुपये हो गई है जो एक साल पहले इस तिमाही में 3,598.9 करोड़ रुपये पर थी।

Dixon Tech : कंपनी का मुनाफा 87% बढ़कर 97.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 52 करोड़ रुपये पर था। कंपनी की आय साल दर साल 2,404 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,818.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Budget 2024 के ऐलानों से पहले अनुज सिंघल से जानें Nifty और Bank Nifty के चार्ट क्या दे रहे संकेत, कैसी रहेगी बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।