Budget Session के दौरान केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी, 11 नवंबर से होंगे प्रदर्शन

CTU ने कहा कि विरोध और देशव्यापी हड़ताल की योजना "लोगों को सरकारी नीति के खतरनाक प्रभावों को बताना है

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 5:55 PM
Budget 2022

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU) ने 3 नवंबर को घोषणा की कि वे संसद के बजट सत्र के दौरान दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे और इससे पहले 11 नवंबर से शुरू होने वाले विरोध और सम्मेलनों की एक सीरीज आयोजित करेंगे। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU), हिंद मजदूर सभा (HMS) और इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) सहित केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने तर्क दिया कि उनके प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार की PSU की विनिवेश योजना का विरोध करना, मजदूर वर्ग की कठिनाई, नौकरियों की चुनौती और किसानों के मुद्दों को उजागर करना है।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कहा कि उनके विरोध और देशव्यापी हड़ताल की योजना "लोगों को इस नीति के खतरनाक प्रभावों को बताना है और ट्रेड यूनियनों और उनके कार्यकर्ताओं ने "लोगों तक व्यवस्थित रूप से इसे पहुंचने का फैसला किया है।" इस कड़ी में 11 नवंबर को दिल्ली में ट्रेड यूनियनों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन, उसके बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन और फिर पूरे देश में प्रदर्शन जैसे आंदोलन होंगे।

इसके बाद 2022 में बजट सत्र के दौरान 2 दिन की देशव्यापी आम हड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि बैठक (संयुक्त ट्रेड यूनियनों के मंच) ने 26 नवंबर, ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय आम हड़ताल की वर्षगांठ और दिल्ली की ओर "किसान मार्च" को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।"


RSS से जुड़े एक केंद्रीय ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ (BMS) 10 CTU के साथ राष्ट्रव्यापी हड़ताल या दूसरे प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले रहा है।

Farmers Protest: सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय, उसके बाद... राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी

10 CTU ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन कदम से "हमारे बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था पर दूसरे विनाशकारी नकारात्मक गिरावट के अलावा लोगों के लिए यूजर्स चार्ज में बढ़ोतरी होगी।"

2021-22 के केंद्रीय बजट में, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022 में दो PSU बैंकों और एक बीमा कंपनी सहित पब्लिक सेक्टर की कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री का एक साफ रास्ता तय किया था।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (BPCL), IDBI बैंक, एयर इंडिया, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और पवन हंस जैसी कंपनियां स्टेक सेल लिस्ट में शामिल थीं। इनमें से एयर कैरियर एयर इंडिया को अब केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा LIC का IPO भी पाइपलाइन में है।

जहां एक्सपर्ट्स और अर्थशास्त्री केंद्र सरकार के राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन कदम के पक्ष में तर्क देते हैं, वहीं ट्रेड यूनियन इसे निजीकरण और श्रमिक विरोधी के रूप में देखते हैं, और तर्क देते हैं कि इस तरह के कदमों का नौकरी की सुरक्षा और कीमतें बढ़ने पर लॉन्ग टर्म प्रभाव पड़ेगा। 10 CTU ने दावा किया कि सरकार उनकी और किसान संगठनों की किसी भी मांग पर विचार नहीं कर रही है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।