Get App

CNBC-AWAAZ EXCLUSIVE: Budget 2021: बजट में टैक्सपेयर्स को 80,000 रुपए तक की टैक्स छूट मिलने की उम्मीद

1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को राहत मिल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2021 पर 6:34 PM
CNBC-AWAAZ EXCLUSIVE: Budget 2021: बजट में टैक्सपेयर्स को 80,000 रुपए तक की टैक्स छूट मिलने की उम्मीद

1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को राहत मिल सकती है। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार नई और पुरानी रीजीम दोनों में बदलाव कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स में  टैक्सपेयर्स को 50,000-80,000 तक राहत संभव है। सूत्रों की माने तो इस बजट में नए और पुराने दोनों रीजीम में बदलाव हो सकता है। बजट में नई रीजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही  ज्यादा छूट देने के लिए नई रीजीम स्लैब में बदलाव किया जा सकता है।

सीएनबीसी- आवाज के सूत्रों के अनुसार  पुराने स्लैब में स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अभी स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 रुपये है। वहीं इस बजट में होमलोन पर भी टैक्स छूट बढ़ाने पर विचार मुमकिन है। बजट की तैयारियों के दौरान इन प्रस्तावों पर  गंभीर चर्चा हुई है।

नई टैक्स व्यवस्था के तहत भी डोनेशन देने वालों को Deductions का फायदा मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक देशहित और सामाजिक कारणों के लिए डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में ये कदम उठा सकती है। दरअसल पिछले साल बजट में विकल्प के तौर पर टैक्सपेयर्स के लिए कम टैक्स दरों वाली स्लैब का ऐलान किया गया था लेकिन इस सिस्टम में 80G समेत ज्यादातर डिडक्शन खत्म कर दिए गए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें