Get App

Budget 2020: ड्यूटी फ्री दुकानों से अब सिर्फ एक बोतल खरीद सकेंगे शराब

अगर फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी तो इस बार के बजट में इसकी घोषणा की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2020 पर 2:48 PM
Budget 2020: ड्यूटी फ्री दुकानों से अब सिर्फ एक बोतल खरीद सकेंगे शराब

इंटरनेशनल यात्रियों को इस बार के बजट में शराब के मामले में जोरदार झटका लग सकता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण साल 2020 के बजट में सस्ती शराब सिगरेट पर रोक लगाने के लिए कदम उठा सकती है। इसके लिए कॉमर्स मिनिस्ट्री ने फाइनेंस मिनिस्ट्री को एक मसौदा भेजा है। इस मसौदे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फ्री ड्यूटी दुकानों से शराब खरीदने की मौजूदा समय में दो लीटर से घटाकर एक लीटर करने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही कॉमर्स मिनिस्ट्री ने ड्यूटी फ्री स्टोर से एक कार्टन सिगरेट खरीदने की सुविधा को भी बंद करने का सुझाव दिया है।

अगर कॉमर्स मिनिस्ट्री के इस प्रस्ताव को फाइनेंस मिनिस्ट्री मंजूर कर लेती है तो इस बार के बजट में इसकी घोषणा की जा सकती है।

नाम न छापने की शर्त पर कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि सरकार गैर जरूरी वस्तुओं का आयात (Import) कम करने की तैयारी कर रही है। साथ ही ये भी बताया कि हमने 300 वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाने की सिफारिश की है।

इस प्रस्ताव का मकसद ये है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग निर्यात (Export) को बढ़ावा दिया जाए ताकि चीन जैसे देशों से व्यापार घाटे को कम करके अधिक से अधिक रोजगार पैदा कर सकें।

अब तक जो व्यवस्था है उसके तहत विदेशों से आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री स्टोर से दो लीटर शराब और एक कार्टन सिगरेट खरीद सकते हैं।

वहीं एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के एक अधिकारी ने कहा कि कॉमर्स मिनिस्ट्री के ठीक विपरीत फाइनेंस मिनिस्ट्री को अपने बजट प्रस्ताव में सरकार से 2 लीटर के बजाय 4 लीटर तक बढ़ाने के लिए कहा था। हम मलेशिया, दुबई और सिंगापुर में ड्यूटी फ्री दुकानों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। साथ ही एसोसिएशन ने ड्यूटी फ्री दुकानों से 50,000 के बजाय एक लाख का सामान खरीदने की बात कही है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे विदेशी मुद्रा आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि मौजूदा समय में ड्यूटी फ्री दुकान से देश में आने वाला कोई विदेशी यात्री आमतौर पर करीब 50,000 रुपये का सामान खरीद सकता है और इस पर उसे इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं देना होता है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें