Get App

कॉर्पोरेट टैक्स में कमी बाजार के लिए होगी बेहतर: संजय सिन्हा

बजट में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं और देखना ये है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बाजार की कितनी उम्मीदें पूरी करेंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2019 पर 10:55 AM
कॉर्पोरेट टैक्स में कमी बाजार के लिए होगी बेहतर: संजय सिन्हा

बजट में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं और देखना ये है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बाजार की कितनी उम्मीदें पूरी करेंगी। बजट पर खास चर्चा के लिए आज सीएनबीसी- आवाज़ के साथ मौजूद हैं Citrus Advisors के Founder संजय सिन्हा।

संजय सिन्हा का कहना है कि consumption Demand बढ़ाने के लिए सरकार क्या करेगी ये देखना बेहद अहम होगा। अगर सरकार इस बजट में कॉर्पोरेट टैक्स कम करती है तो बाजार ये लिए अच्छा होगा। संजय सिन्हा के मुताबिक Consolidation से अगले 5 साल में 5 बड़े पीएसयू बैंक बन सकते है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को लेकर रिफॉर्म पर ध्यान देने की बहुत जरुरत है। लिक्विडिटी की दिक्कत हल करने के लिए एक एसपीवी की बहुत जरुरत है। इस बजट में वित्त मंत्री से एनबीएफसी के लिए एक रोडमैप की उम्मीद है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें