Budget 2023 : ग्रोथ पर रहेगा फाइनेंस मिनिस्टर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस

एसेट मैनेजमेंट, बैंकिंग और इंश्योरेंस में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले संतोष जोसफ का मानना है कि साल 2023 में हमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खपत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में हमें खपत से जुड़े शेयरों पर नजर रखनी चाहिए

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 5:21 PM
2023 चुनावी वर्ष के पहले का साल है। ऐसे में सरकार बजट में कुछ पॉपुलिस्ट निर्णय लेती दिख सकती है

Union Budget 2023: साल 2023 के मार्केट के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। यूनियन बजट में ग्रोथ पर सरकार का फोकस रहने की उम्मीद है। 2024 के आम चुनाव के पहले यह केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। पॉलिसी एक्शन के नजरिए से देखें तो 2023 में बाजार में जोश कायम रहने की उम्मीद  है। Refolio Investments के फाउंडर और सीईओ संतोष जोसफ ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह बताया। संतोष जोसफ का कहना है कि budget 2023 इकोनॉमी को प्रोत्साहन देने वाला होगा। इस बजट में सरकार का फोकस, खपत, क्रेडिट ग्रोथ और कुछ सेक्टरों के लिए आवंटन बढ़ाने पर होगा।

 2023 में भारतीय बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहेगा

एसेट मैनेजमेंट, बैंकिंग और इंश्योरेंस में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले संतोष जोसफ का मानना है कि साल 2023 में हमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खपत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में हमें खपत से जुड़े शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। भारतीय इक्विटी बाजार के बारे में उन्होंने कहा कि साल 2023 में भारतीय बाजार आउटपरफॉर्म करता नजर आएगा। 2022 की सुस्ती के बाद अब 2023 में बाजार अच्छा प्रदर्शन करता नजर आएगा। 2022 में बाजार को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यूक्रेन-रूस का युद्ध, नियंत्रण से बाहर जाती महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बाजार परेशान रहा। लेकिन अब ये मुश्किलें आसान होती नजर आएंगी।


बजट में टैक्स की दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं, IT सेक्टर पर निगेटिव नजरिया नहीं है सही: सौरभ मुखर्जी

साल 2023 काफी बेहतर और उम्मीदों से भरा होगा

कच्चे तेल की कीमतें काफी हद तक स्थिर हो गईं हैं। हालांकि ब्याज दरों के मोर्चे पर अभी स्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं। फिर भी इस मोर्चे पर भी राहत के संकेत दिख रहे हैं। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि साल 2023 काफी बेहतर और उम्मीदों से भरा होगा। 2023 के बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए संतोष जोसफ ने कहा कि हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि सरकार खुद यह चाहती है कि इंडस्ट्री अच्छी तरह से काम करें। 2023 चुनावी वर्ष के पहले का साल है। ऐसे में सरकार बजट में कुछ पॉपुलिस्ट निर्णय लेती दिख सकती है। आमतौर पर इस तरह के फैसले बाजार को पसंद आते हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।