Credit Cards

Economic Survey 2022: जानिए इकोनॉमिक सर्वे की 10 बड़ी बातें

चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की ग्रोथ 9.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। इससे भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था होगा

अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
आर्थिक सर्वे आने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी अर्थव्यवस्था के 'अच्छे दिन' लौटने वाले हैं। कोरोना की महामारी शुरू होने से पहले ही हमारी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ सुस्त हो चुकी थी। अब हालात सुधर रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण (Nirmala Sitharaman) ने इकोनॉमिक सर्वे 2022 (Economic Survey 2022) पेश कर दिया है। इसमें हमारी इकोनॉमी के लिए कई पॉजिटिव बातें हैं। सबसे खास यह है कि हमारी अर्थव्यवस्था कोरोना के बाद के चैलेंज से निपटने में सक्षम है। इससे आने वाले दिनों में रोजगार के नए मौकों में अच्छी वृद्धि दिख सकती है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार अपना फोकस बनाए रख सकती है। इससे इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा। यह स्टॉक मार्केट्स के लिए भी अच्छा होगा। इकोनॉमिक सर्वें के ठीक बाद स्टॉक मार्केट मे आई तेजी ने इसका सबूत दिया है। आइए इकोनॉमिस सर्वे की 10 सबसे अहम बातें जानते हैं।

1. इस वित्त वर्ष (2021-22) के दौरान इंडियन इकोनॉमी की जीडीपी की ग्रोथ 9.2 फीसदी रहेगी।

2. अगले वित्त वर्ष (2022-23) इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ 8 से 8.5 फीसदी रहने का अनुमान है।

3. चालू वित्त वर्ष (2021-22) में एग्रीकल्चर सेक्टर की ग्रोथ 3.9 फीसदी रहेगी।

4. इस वित्त वर्ष (2021-22) के दौरान इंडस्ट्रियल सेक्टर की ग्रोथ 11.8 फीसदी रहने का अनुमान है।


5. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ 8.2 फीसदी रह सकती है।

6. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एक्सपोर्ट में 16.5 फीसदी इजाफा हो सकता है।

7. इस वित्त वर्ष के दौरान इंपोर्ट में 29.4 फीसदी वृद्धि का अनुमान है।

8. चालू वित्त वर्ष में कंजम्प्शन 7 फीसदी बढ़ा है। इसमें सरकार का बड़ा योगदाना है।

9. इस वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान रेलवे में कैपिटल एक्सपेंडिचर 65,157 करोड़ रुपये रहा है।

10. वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 70-75 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है।

आर्थिक सर्वे आने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी अर्थव्यवस्था के 'अच्छे दिन' लौटने वाले हैं। कोरोना की महामारी शुरू होने से पहले ही हमारी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ सुस्त हो चुकी थी। कोरोना ने हालात और खराब कर दिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को दिन में 11 बजे बजट पेश करेंगी। उम्मीद है कि इसमें वह ग्रोथ बढ़ाने वाले उपायों का ऐलान करेंगी।

यह भी पढ़ें : Budget 2022: ज्वेलर्स ने कहा, बजट में इस कदम से बढ़ेगी सोने की चमक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।