इकोनॉमिक सर्वे 2022 आ चुका है। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में पेश किया। इसके साथ ही ससंद का बजट सत्र (Budget Session) शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुबह 11 बजे संसद को संबोधित किया। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022 लोकसभा में पेश करेंगी। हर साल इससे पहले इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 2022) आता है। आइए जानते हैं कि इकोनॉमिक सर्वे में आपको क्या देखने की जरूरत है।
