फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज शुक्रवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस सर्वे में 4 साल में यानी साल 205 तक 4 करोड़ जॉब देने का फॉर्मूला दिया गया है। इस सर्वे में कहा गया है कि मेक इन इंडिया के तहत Assemble in India for the World को शामिल करने से साल 2025 तक 4 करोड़ रोजगार और साल 2030 तक में दोगुना यानी 8 करोड़ जॉब दिया जा सकता है। इससे 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
संसद में पेश किए गए सर्वे में कहा गया है कि भारत के पास चीन की तरह श्रम-बल (labour-intensive) निर्यात से जुड़ी काफी संभावनाएं हैं।
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, मेक इन इंडिया के तहत Assemble in India for the World जैसे प्रोग्राम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे भारत की भारत की व्यापार नीति (Trade Policy) को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निर्यात भी बढ़ेगा।
सर्वे में कहा गया है कि साल 205 तक भारत को अपने निर्यात बाजार (Export Market) में तकरीबन 3.5 फीसदी और साल 2030 तक 6 फीसदी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा साल 2025 तक 4 करोड़ और 2030 तक 8 करोड़ बेहतर जॉब मुहैया कराएगा। इसके आगे इसमें कहा गया है कि साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरत होगी, उसका एक चौथाई हिस्सा नेटवर्क प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट मुहैया करा सकता है।
सर्वें में आगे बताया गया है कि भारत के निर्यात में विनिर्मित उत्पादों (manufactured products) के लिए 13.4 फीसदी और कुल व्यापार के लिए 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। निर्मित उत्पादों के लिए आयात में 12.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और कुल व्यापार के लिए 8.6 फीसदी है। सर्वे में कहा गया है कि भारत में निर्मित उत्पादों के लिए हर साल ट्रेड सरप्लस 0.7 फीसदी की वृद्धि की है और कुल व्यापार के लिए 2.3 फीसदी की वृद्धि की है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
