Get App

Budget 2021: स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित

इससे देश में स्‍वच्‍छ भारत अभियान को बढ़ाने में मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 2:12 PM
Budget 2021: स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आम बजट 2021-2022 (Union Budget 2021-2022) पेश कर रही हैं। इस दौरान स्‍वच्‍छ भारत 2.0 योजना के लिए पांच सालों के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री ने सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के दूसरे चरण की घोषणा की। वित्त मंत्री ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत शहरी स्‍वच्‍छ भारत अभियान (Urban Clean India Mission) के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की घोषणा की है।

इससे देश में स्‍वच्‍छ भारत अभियान को बढ़ाने में मदद मिलेगी। वित्‍त मंत्री ने घोषणा की कि शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को 2021-2026 से 5 वर्षों की अवधि में 1,41,678 करोड़ रुपये का कुल वित्‍तीय आवंटन की जा रही है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक स्वच्छ सर्वेक्षण के पांच संस्करण आयोजित किए गए हैं। सर्वेक्षण का पहला संस्करण जो 2016 में 73 शहरों (मिलियन प्लस आबादी के साथ) में पायलट किया गया था, सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में भाग लेने वाले 4,242 शहरों के साथ, कई गुना बढ़ गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2021-22 का आम बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 2021-22 के बजट को मंजूरी दी गई। यह पहली बार है, जब 2021-22 का बजट छापा नहीं गया है। इसे इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिये आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 27.1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की। वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की।    

परंपरागत रूप से बजट की प्रतियां वित्त मंत्री के आने से पहले संसद परिसर में लाई जाती हैं, लेकिन इस साल कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते कोई दस्तावेज नहीं छपा है।  इसकी जगह बजट की प्रतियां इलेक्ट्रॉनिक रूप से दी जाएंगी। बजट दस्तावेजों को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और इसके लिए एक खास ऐप भी बनाया गया है।ऑफ-व्हाइट और लाल रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने बजट भाषण को बहीखाते के रूप में ले जाने की अपनी परंपरा  को जारी रखा। इसके लिए उन्होंने लाल रंग के पर्स नुमा बहीखाते का इस्तेमाल किया। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें