Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट में अनुमानित टैक्सेशन (Presumptive Taxation) स्कीम के तहत छोटे उद्योगों और कुछ प्रोफेशनल्स के लिए लिए टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य नियमों के पालन से जुड़े बोझ को कम करने और कैश की जगह डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि छोटे उद्योगों के लिए टैक्स छूट की सीमा को अब 2 करोड़ के टर्नओवर से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। वहीं कुछ खास प्रोफेशनल्स के लिए टैक्स छूट की सीमा को 50 लाख के टर्नओवर से बढ़ाकर 75 लाख कर दिया गया है।
