Get App

स्टील और ऑटोमोबाइल पर घटे GST दरः कल्याणी स्टील

आर के गोयल का कहना है कि सरकार को इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च बढ़ाना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2019 पर 1:14 PM
स्टील और ऑटोमोबाइल पर घटे GST दरः कल्याणी स्टील

5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन नई सरकार का पहला बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदे हैं। CNBC-आवाज़ अपने मंच से इंडस्ट्री की विशलिस्ट सरकार तक पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत में शामिल है KALYANI STEELS के मैनेजिंग डायरेक्टर आर के गोयल।

बजट से स्टील सेक्टर की उम्मीदों पर बात करते हुए आर के गोयल का कहना है कि सरकार को इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च बढ़ाना चाहिए। स्टील और ऑटोमोबाइल पर GST की दरें घटानी चाहिए। स्टील सेक्टर में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कारोबार के लिए मिलनेवाले कर्ज की प्रक्रिया को आसान बनाना चाहिए। साथ ही FDI बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें