Get App

गुजरात बजट पेश, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने आज गुजरात सरकार का बजट पेश किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2018 पर 5:29 PM
गुजरात बजट पेश, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने आज गुजरात सरकार का बजट पेश किया। उन्होंने कुल 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में किसानों, युवाओं और शिक्षा पर खास फोकस किया गया है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए 6,755 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीरो पर्सेंट पर किसानों को लोन देने के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा।

युवाओं को रोजगार देने के लिए 785 करोड़ का स्पेशल फंड बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 3.5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप स्कीम के तहत ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे। गुजरात में गोशाला के लिए 44 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य के लिए 7,950 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें