Halwa Ceremony Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) होती है। हलवा सेरेमनी बजट पेश होने से पहले की जाने वाली काफी पुरानी परंपरा है। इस बार हलवा सेरेमनी कल गुरुवार 26 जनवरी को की जाएगी। हलवा सेरेमनी के दौरान वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। ये हलवा वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को बांटा जाता है। बजट के काम में जुटने से पहले सबका मुंह मीठा किया जाता है।
