आम चुनाव के मद्देनजर अगले हफ्ते पेश होने वाले अंतरिम बजट में लोकलुभावन एलानों की उम्मीद की जा रही है। सुंदरम म्युचुअल फंड के सुनील सुब्रमणियम का कहना है कि सरकार लंबी अवधि के प्रोजेक्ट की बजाय फौरी प्राथमिकताओं पर ध्यान देगी। ये बजट चुनावी होगा क्योंकि वोटर्स को लुभाने के लिए सरकार के पास ये आखिरी मौका है। ग्रामीण क्षेत्र पर सरकार को खास ध्यान देना चाहिए। सरकार को मौजूदा प्राथमिकताओं को फोकस में रखना चाहिए। सरकार को रोजगार पैदा करने के लिए एलान करना होगा।
