Get App

बजट में देशहित के लिए जरूरी कदम उठाए गएः वित्त मंत्री

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट में देशहित के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2019 पर 4:40 PM
बजट में देशहित के लिए जरूरी कदम उठाए गएः वित्त मंत्री

बजट को लेकर ये कहा जा रहा है कि बजट चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन सीएनबीसी-आवाज से एक्सक्लूसिव बातचीत में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट में देशहित के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि बजट में किसी परंपरा का उल्लंघन नहीं किया गया है। पिछली सरकार ने भी ऐसे एलान किए थे। अंतरिम बजट में बड़े लोगों को छूट दिए थे, लेकिन हमने गरीबों, मिडिल क्लास को छूट दिया है। 5 लाख रुपये से ज्यादा वालों को भी छूटें मिली है। अंतरिम बजट में स्लैब में बदलाव नहीं किया जायेगा।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस की मिनिमम गारंटी स्कीम की बात को बकवास बताया है। किसानों की राहत पैकेज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक टिकाऊ विकास नहीं हुआ है। हम किसानों का सम्मान चाहते हैं, जिसके लिए सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक काम किया है। हमने बजट में जो एलान किए है किसानों के हित के लिए गांव के किसान के लिए है। कांग्रेस ने केवल नाम भर के लिए किसानों के लिए काम किया है।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें