Get App

इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी और महंगी, Budget में बढ़ सकती है कस्टम ड्यूटी

सरकार जल्द ही पूरी तरह से बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 10:30 AM
इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी और महंगी, Budget में बढ़ सकती है कस्टम ड्यूटी

इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक गाडियां और महंगी हो सकती है । सरकार जल्द ही पूरी तरह से बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। ऐसा ही प्रस्ताव लीथियम आयन बैटरी के लिए भी है।

बजट में इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक गाडियां और महंगी हो सकती हैं इसकी वजह ये है कि  सरकार CBU और SKD पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती  है। CBU यानि Completely Built Unit और  SKD यानि Semi Knocked Down। बता दें कि अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आयात पर 40 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती है। इसको 10 फीसदी बढ़ा कर 50 फीसदी पर लाया जा सकता है। देश में EV मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने  और भारतीय कंपनियों को विदेशी कंपनियों के मुकाबले खड़ा करने को लिए ये फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजट में वित्त मंत्री ये एलान कर सकती हैं।

इसके साथ ही लीथियम आयन बैटरी पर लगने वाली ड्यूटी को भी बढ़ाया जा सकता है। लीथियम आयन बैटरी पर लगने वाली ड्यूटी 5-10 फीसदी बढ़ाई जा सकती है। भारतीय ईवी मैन्यूफैक्चरर्स को सपोर्ट करने को लिए बैटरी को अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगने वाले दूसरे पुर्जों पर भी  5-10 फीसदी ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। बजट में ये फैसले लागू होने पर भारत में टेस्ला की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। बता दें की भारत में टेस्ला की भी कदम रखने की तैयारी है। हालांकि सरकार इस तरह के  फैसले का फायदा टाटा केमिकल्स जैसी कंपनी को मिल सकता हैजो भारत में ईवी से लिए बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की तैयारी में है।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें