फरवरी में पेश होने वाले बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय इनकम टैक्स में छूट देने के अलग अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स रीबेट में छूट की सीमा 5 लाख से बढ़ाने का विकल्प है। इनकम टैक्स में छूट की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए बगैर टैक्स की दरों में बदलाव की संभावना ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक टास्क फोर्स की सिफारिशों को आंशिक तौर पर अमल करने पर विचार किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक टास्क फोर्स की सिफारिश है कि 2.5 लाख से 10 लाख तक की आमदनी पर 10 फीसदी की दर से, 10 से 20 लाख तक की आमदनी पर 20 फीसदी की दर से, 20 लाख से 2 करोड़ रु तक की आमदनी पर 30 फीसदी की दर से, 2 करोड़ रु से ज्यादा की आमदनी पर 35 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाए।
सूत्रों के मुताबिक टास्क फोर्स की सिफारिश मानने पर सालाना 55000 करोड़ रु की अतिरिक्त आमदनी का अनुमान है। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले प्रधानमंत्री के सामने इसका प्रेजेंटेशन हो सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय की हरी झंडी के बाद ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। जनवरी के आखिरी हफ्ते में इस पर अंतिम फैसला हो सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
