Budget 2024 : अंतरिम बजट आने में एक महीना से कम समय रह गया है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को अपना छठा बजट पेश करेंगी। यह वोट-ऑन-अकाउंट होगा। पूर्ण बजट (Union Budget 2024) लोकसभा चुनावों के बाद पेश होगा। अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद जो नई सरकार बनेगी, वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार अंतरिम बजट में बड़े ऐलान नहीं करेगी। वह इनकम टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव करने से बचेगी। लेकिन, इस बजट में इकोनॉमी से जुड़े अहम डेटा होंगे। चूंकि बजट में काफी ज्यादा डेटा होते हैं, जिससे सभी पर नजर रखना मुमकिन नहीं है। हम आपको ऐसे कुछ आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आपको नजर रखनी चाहिए।
