Get App

Budget 2020: ग्रामीण इकोनॉमी पर बजट में फोकस होने से जानिए किस शेयर की होगी बल्ले-बल्ले

ग्रामीण इकोनॉमी पर बजट में फोकस होने की वजह से ऑटो एंड ऑटो एंसलिरी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 1:10 PM
Budget 2020: ग्रामीण इकोनॉमी पर बजट में फोकस होने से जानिए किस शेयर की होगी बल्ले-बल्ले

सीएनबीसी-आवाज़ के मार्केट्स एडिटर, प्रदीप पंड्या ने Pricol में 68 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। दिसंबर में मारुति के उत्पादन में 7.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। मारुति Pricol का अहम ग्राहक है। ग्रामीण इकोनॉमी पर बजट में फोकस होने की वजह से ऑटो एंड ऑटो एंसलिरी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। अगर बजट में व्यक्तिगत आय कर में कटौती होती है तो उससे भी ऑटो सेल्स में बढत होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऑटो स्कैप पॉलिसी जल्द ही आने वाली है जिससे ऑटो एंसलिरी शेयरों को सपोर्ट मिलेगा। बैंक भी ऑटो और कंज्यूमर लोग को वरीयता दे रहे है।

ये स्टॉक अपने 2018 के हाई से 70 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है इसकी बुक वैल्यू 63 रुपये है। 1300 करोड़ रुपये के वार्षिक ब्रिक्री के मुकाबले इसका मार्केट कैप 440 करोड़ रुपये है। ऑटो एंसलिरी सेक्टर में इसका वैल्यूएशऩ सबसे सस्ता नजर आ रहा है। इंडोनेशिया और ब्राजील में भी कंपनी के प्लांट है। आगे कंपनी के कारोबार में अच्छी बढ़त होने की संभावना है जिसका फायदा निवेशकों को होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें