वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने चुनावी बजट पेश किया है। बजट में मिडिल क्लास को टैक्स छूट का का तोहफा दिया गया है। वहीं गरीब किसानों के खाते में सीधे पैसे आएंगे। बजट हाउसिंग सेक्टर को भी मिले बड़े तोहफे मिले हैं। बजट ने मिडिल क्लास के दोनों हाथों में लड्डू दिए हैं। अब 5 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी। वहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन भी 10 हजार बढ़ा दिया गया है।
वहीं बजट बनाने वाली टीम में शामिल रेवेन्यू सेक्रेटरी अजय भूषण पांडेय और डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सेक्रेटरी के राजीव कुमार का कहना है कि बजट इकोनॉमी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए इससे बैंक और टैक्स पेयर्स सभी को आने वाले दिनों में फायदा होगा।