Union Budget 2023-2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट (Budget 2023) संसद में पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट 2023-24 पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। बजट में निर्मला सीतारमण ने महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि 5G सेवाओं का उपयोग करके एप्लिकेशन विकसित करने के लिए सरकार ने 100 लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है।
