Get App

नई टैक्स व्यवस्था से खपत में बढ़ोतरी होगी: पीयूष गोयल

नए दशक का पहला बजट, नए दशक की चुनौतियों को कितना पूरा कर पाएंगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2020 पर 11:22 AM
नई टैक्स व्यवस्था से खपत में बढ़ोतरी होगी: पीयूष गोयल

नए दशक का पहला बजट, नए दशक की चुनौतियों को कितना पूरा कर पाएंगा। इस पर बातचीत करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ ही वाणिज्य, रेल मंत्री पीयूष गोयल।

इस बजट में टैक्सपेयर्स को क्या मिला? इस सवाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में 2 विकल्प दिए गए है। 2 विकल्प से लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा। टैक्सपेयर्स 1 विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।  नई व्यवस्था पहले से काफी सरल हुई है। नई टैक्स व्यवस्था से खपत में बढ़ोतरी होगी। DDT हटाने से भी लोगों को फायदा होगा।

सरकार के निवेश बढ़ाने की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का निवेश बढ़ाने पर फोकस है। DDT हटाने से विदेशी निवेश बढ़ेगा। निवेश बढ़ने से आमदनी और खपत दोनों बढ़ेगी। घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए एलान किया गया है। कई सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी हुई है।

बजट में NIRVIK स्कीम का एलान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि NIRVIK स्कीम से एक्सपोर्ट्स को फायदा होगा। इससे छोटे एक्सपोर्टर्स को स्कीम में ज्यादा फायदा मिलेगा। निर्यातक का विदेश में पैसा डूबने पर नुकसान कम होगा। इस स्कीम में एक्सपोर्टर को ज्यादा लोन भी मिलेगा। स्कीम जिलों को एक्सपोर्ट हब बनाने का प्रस्ताव है।

बजट में स्टार्टअप्स को कितनी सौगात मिली है इसपर बात करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बजट में स्टार्टअप्स को कई तरह के फायदे दिए है। 5 साल तक ESOP पर टैक्स छूट दी गई है। 5 करोड़ तक के स्टार्टअप का ऑडिट नहीं होगा। LTCG में स्टार्टअप्स पर बहुत कम टैक्स लगाया गया है।

रेल मंत्रालय को बजट में क्या मिला? इस सवाल पर उनका कहना है कि रेलवे में बड़े सुधार और विस्तार पर फोकस किया गया है। यात्रा सुगम, सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है। कैटरिंग, स्वच्छता पर रेलवे का जोर है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। माल ढुलाई का किराया कम करने पर जोर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें