बजट से पहले सीएनबीसी-आवाज़ लगातार बाजार के दिग्गजों से उनकी उम्मीदें जानने की कोशिश कर रहा है। बाजार के दिग्गज और आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन आनंद राठी का कहना है कि बजट में एलटीसीजी टैक्स हटना चाहिए और एसटीटी की दरें कम होनी चाहिए। साथ ही उनका मानना है कि आयकर टैक्स लिमिट बढ़नी चाहिए। डिलीवरी ट्रांसजैक्शन में एसटीटी घटने से बाजार में निवेश बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि बजट रिफॉर्म के लिए नहीं होते। इस बार लोकलुभावन बजट की उम्मीद है।
