Get App

कोई और संकट नहीं आया तो जारी रहेगी रिकवरी: संजीव बजाज

संजीव बजाज ने कहा कि अगर कोई और संकट नहीं आया तो तिमाही दर तिमाही आधार पर रिकवरी जारी रहेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2021 पर 5:11 PM
कोई और संकट नहीं आया तो जारी रहेगी रिकवरी: संजीव बजाज

कोरोना संकट के बीच अगले हफ्ते पेश होने वाले बजट से पूरे देश को बहुत उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री ने 100 सालों के सबसे बड़े बजट की बात कह कर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। ऐसे में आने वाले बजट में वित्त मंत्री को कौन से Big और Bold कदम उठाने चाहिए इस पर बात करते हुए CII के Vice President संजीव बजाज (Sanjiv Bajaj) ने कहा कि अगर  कोई और संकट नहीं आया तो तिमाही दर तिमाही आधार पर रिकवरी जारी रहेगी। ऑटो सेक्टर में भी काफी हद तक रिकवरी आई है।  

NBFCs सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि NBFCs को सुपरविजन और रेगुलेशन की जरूरत है। NBFCs पर RBI के डिस्कशन पेपर की जरूरत थी। चीन की स्टील खपत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी नजर आई  है। जरुरत है कि सरकार हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म सेक्टर पर अपना फोकस और बढ़ाए। स्टील सेक्टर में पूरी रिकवरी आई    है लेकिन  हेल्थ और इंफ्रा पर खर्च बढ़ाने की जरूरत  है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले 2 साल के लिए ग्रोथ पर फोकस रहना चाहिए क्योंकि हमें रिकवरी से ग्रोथ की ओर बढ़ना है जिसके लिए CII की मांग है कि Fiscal Deficit घटे।  बीता साल सभी सेक्टर्स के लिए मुश्किल भरा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें