Get App

Pre Budget special:बजट के बाद बाजार में दिखेगी तेजी, लंबे नजरिए से करें निवेश- केतन मारवाड़ी

केतन ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर पर फोकस होगा। सरकार को रेलवे, डिफेंस और सड़कों पर जोर देना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 10:30 AM
Pre Budget special:बजट के बाद बाजार में दिखेगी तेजी, लंबे नजरिए से करें निवेश- केतन मारवाड़ी

बाजार में आज शानदार बढ़त देखने को मिल रही। सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करते नजर आ रहे है। पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार पहुंचने में कामयाब रहा है। सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर  को तय किया है। इस खुशनुमा माहौल में बाजार की चाल और दिशा और आगामी बजट पर बात करते हुए Marwadi Shares & Fin के  MD केतन मारवाड़ी ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले बजट में ग्रोथ, रोजगार, consumption बढ़ाने पर फोकस होगा। बजट में सरकार सेंटीमेंट सुधारने पर फोकस करेगी। बजट में क्रेडिट फ्लो सुधारने के लिए इंसेंटिव मिलना चाहिए। आम टैक्सपेयर्स को भी राहत की उम्मीदें हैं।

केतन मारवाड़ी ने आगे कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर पर फोकस होगा। सरकार को रेलवे, डिफेंस और सड़कों पर जोर देना चाहिए। सरकारी बैंकों को मजबूत बनाया जाना चाहिए। PSBs के recapitalisation से क्रेडिट फ्लो बढ़ेगा। सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंडिंग बढ़नी  चाहिए। बजट में मार्च 2022 तक अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए टैक्स छूट बढ़ने की उम्मीद है। इनकम टैक्स में छूट से ऑटो सेक्टर को बूस्टर मिलेगा। स्कैपेज पॉलिसी पर भी बाजार की नजर रहेगी।

बाजार की आगे की चाल और दिशा पर बात करते हुए केतन मारवाड़ी ने कहा कि मेरे लिए सेंसेक्स की 1000 से 50000 की यात्रा देखना सौभाग्य है। बाजार और इकोनॉमी सब में बढ़त देखने को मिल रही है। आगे भी ये ग्रोथ जारी रहेगी। निवेशकों और ट्रेडरों को  केतन की सलाह है कि लंबी अवधि के निवेशक हैं तो अच्छे वैल्यूशन वाले शेयरों में बने रहें बजट के बाद औऱ उसके बहुत आगे तक तेजी आती दिखेगी।

केतन मारवाड़ी का कहना है तो छोटी अवधि के निवेशक या ट्रेडर हैं तो बाजार बहुत खराब जोन में है। बाजार दोनों तरफ 5 से 10 फीसदी मूव कर सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए। बाजार में सतर्क रहने की सलाह है।

शेयरों और सेक्टरों पर अपनी राय देते हुए  केतन मारवाड़ी ने कहा कि बजट में में इंफ्रा और हाउसिंग  पर फोकस रहेगा। इसके चलते एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, गोदरेज प्रॉपर्टीज में बढ़त देखने को मिल सकती है।अफोर्डेबल हाइसिंग पर फोकस से इनको फायदा होगा। ऑटो एंसिलरी ईवी में आगे बहुत स्कोप है। बैटरी बनाने वाली कंपनियां अगले 10 साल तक जोरदार मुनाफा कमाएंगी। अगले एक साल में निफ्टी ऊपर की तरफ 15000-16000 का स्तर दिख सकता है। नीचे की तरफ 13000 पर मजबूत सपोर्ट है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें