Get App

Pre Budget Special: बजट में टैक्स का मौजूदा ढांचा कायम रहने की उम्मीद

Axis Securities के CIO,नवीन कुलकर्णी ने कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2021 पर 4:01 PM
Pre Budget Special: बजट में टैक्स का मौजूदा ढांचा कायम रहने की उम्मीद

बाजार की आगे की चाल, दिशा और बजट से उम्मीदों पर चर्चा करते हुए Axis Securities के CIO,नवीन कुलकर्णी ने कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। बजट में रोजगार बढ़ाने पर फोकस रहने की उम्मीद है। हेल्थ पर खर्च बढ़ने की उम्मीद है। बजट में टैक्स का मौजूदा ढांचा कायम रहने की उम्मीद है। अतिरिक्त टैक्स से बाजार को निराशा होगी। इनकम टैक्स स्लैब भी कायम रहने की ही उम्मीद है। एलटीसी बढ़ना बाजार के लिए अच्छा नहीं होगा अगर ऐसा होगा तो बाजार गिरेगा।

बाजार बजट को लेकर चौकन्ना नजर आ रहा है। टैक्स कैसे चेंज होगा, फिस्कल डेफिसिट पर सरकार की क्या नीति होगी इस पर बाजार की नजर है। इस बार का बजट काफी डटिल होगा। इसीलिए बाजार में अनिश्चितता है।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार में सबसे बड़ा जोखिम वैल्यूएशन का है। बाजार में इस समय वैल्यू ढ़ूढ़ना मुश्किल है। कंपनियों के नतीजे अभी तो अच्छे आ रहे हैं लेकिन आगे भी ये अच्छे रहें इसको लेकर चिंता है। बाजार में तेजी की अहम वजह फॉरेन फ्लो है इसमें जैसे ही कोई कमी आती है बाजार चौकन्ना हो जाता है। हालांकि बाजार में दिख रहा करेक्शन बाजार के लिए हेल्दी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें