Get App

Pre Budget special: नए सेक्टर को बढ़ावा देने की जरूरत, टैक्स से जुड़ी राहत मिलने की उम्मीद - मिहिर वोरा

Max Life Insurance के डायरेक्टर और CIO Mihir Vora ने कहा कि बाजार में बजट को लेकर काफी उम्मीदें हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2021 पर 12:50 PM
Pre Budget special: नए सेक्टर को बढ़ावा देने की जरूरत, टैक्स से जुड़ी राहत मिलने की उम्मीद - मिहिर वोरा

बाजार की चाल और बजट से उम्मीदों पर चर्चा  करते हुए हैं Max Life Insurance के डायरेक्टर और CIO Mihir Vora ने कहा कि बाजार में बजट को लेकर काफी उम्मीदें हैं। बजट से इसी उम्मीद के बल पर बाजार में अब तक काफी तेजी आ चुकी है। अब कुछ बिकवाली स्वाभाविक है। उन्होंने इकोनॉमी पर  बात करते हुए कहा कि आगे इकोनॉमी में अच्छी ग्रोथ आती दिखेगी।

बाजार की चाल और आगे कि दिशा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल लिक्विडी से बाजार को सहयोग मिल रहा है। बजट में आत्मनिर्भरता पर फोकस रहेगा। इस बार के बजट में बजट में नए सेक्टरों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव का प्रावधान किया जाना चाहिए। अब तक जिन सेक्टरों ओर उद्योगों को ये सुविधा दी गई है वहां से अच्छे नतीजे मिले हैं। इसका विस्तार दूसरे सेक्टरों के लिए भी किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस बजट में डिफेंस में स्वदेशीकरण पर फोकस होगा। इंफ्रा और हाउसिंग पर भी फोकस होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस बजट में अमीरों पर कोविड सेस लग सकता है।

बाजार पर बात करते हुए मिहिर ने कहा कि बाजार सिर्फ निफ्टी नहीं हैं। निफ्टी के बाहर भी कई ऐसे पॉकेट और शेयर हैं जिनमें चुनिंदा क्वालिटी शेयर निवेश के लिए चुने। बाजार में बिकवाली फिलहाल स्वाभाविक है। बाजार के लिए बजट बेहद अहम है।बाजार की नजर बजट की स्पीच पर है। कॉरपोरेट टैक्स घटाने से काफी मदद मिली थी। इंपोर्ट घटाना, एक्सपोर्ट बढ़ाना ज्यादा अहम होगा। नए सेक्टर को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस बजट में टैक्स से जुड़ी राहतें मिलने की उम्मीद है। 

Mihir Vora ने आगे कहा कि बाजार में बिकवाली फिलहाल स्वाभाविक है। बाजार के लिए बजट बेहद अहम है।बाजार की नजर बजट की स्पीच पर है। कॉरपोरेट टैक्स घटाने से काफी मदद मिली थी। इंपोर्ट घटाना, एक्सपोर्ट बढ़ाना ज्यादा अहम होगा। नए सेक्टर को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस बजट में टैक्स से जुड़ी राहतें मिलने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।   

सब समाचार

+ और भी पढ़ें