Get App

Pre Budget Special:अभूतपर्व बजट के लिए इनकम टैक्स में कटौती की दरकार- दिनशॉ ईरानी

दिनशॉ ईरानी ने कहा कि बजट 2021 में सर्वाइवल फोकस्ड बजट से हटकर ग्रोथ फोकस्ड बजट की ओर फोकस होना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2021 पर 6:34 PM
Pre Budget Special:अभूतपर्व बजट के लिए इनकम टैक्स में कटौती की दरकार- दिनशॉ ईरानी

बाजार की आगे की चाल और आगामी बजट से जुड़ी उम्मीदों पर बात करते हुए Helios Capital India के CIO दिनशॉ ईरानी (Dinshaw Irani) ने कहा कि वित्त मंत्री को बजट 2021 में सर्वाइवल फोकस्ड बजट से  हटकर ग्रोथ फोकस्ड बजट की ओर फोकस करना चाहिए। उम्मीद है कि सरकार इस बजट में विनिवेश पर फोकस करके इस जुटाए पैसे से सोशल और फिजिकल इंफ्रा को पुश देने की रणनीति पर काम करेगी। लार्ज इंफ्रा पर तो फोकस रहना ही चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वित्तवर्ष  2021 में  GFD/GDP 7 फीसदी रह सकती है। जबकि वित्तवर्ष  2022 में  5.5-6 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में Social infra spends का झुकाव  Health और Education की ओर होना चाहिए। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए physical infra खर्च का फोकस रोड, रेलवे , हाउसिंग और rural/urban इंफ्रा पर होना चाहिए। इसके अलावा इस बजट में उन सेक्टरों पर ड्यूटी बढ़ाई जानी चाहिए जिनके लिए PLI schemes घोषित की गई है।

सरकारी बैंकों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों को  capital infusion की जगह privatization के जरिए सहायता मिलनी चाहिए। इस बजट में COVID Cess से बचना चाहिए। इस जगह पर फंड जुटाने के लिए tax benefits वाले  COVID Bond लाए जानें चाहिए। बजट में कोई नया सेस या टैक्स नहीं लगाना चाहिए।

अगर वित्त मंत्री अपने एलान के मुताबिक 100 सालों का सबसे बेहतर बजट पेश करना चाहती हैं जो उनको इनकम टैक्स में कटौती करनी चाहिए। इससे टैक्स आधार में भी बढ़ोत्तरी होगी।

बाजार पर बात करते हुए दीनशॉ ईरानी ने कहा कि बाजार काफी अच्छा है। हमारे फंडामेंटल इंडीकेटर काफी अच्छे हैं। बाजार में कैश फ्लो भी अच्छा है आगे भी अच्छा रहेगा। रही हालिया गिरावट की बात तो इस पर बहुत चिंतित होने की जरूर नहीं है। थोड़ी बहुत गिरावट स्वाभाविक है। स्क्रैपेज पॉलिसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी गाड़ियों को लिए स्क्रैपेज पाॉलिसी लाने से बात नहीं बनेगी। प्राइवेट कंपनियों को भी इसमें शामिल करना होगा। इसके लिए देश में स्क्रैपेज सुविधा बढ़ानी होगी। इनकी केमिकल सेक्टर में चुनिंदा शयरों पर ही दांव लगाने की सलाह है। बाजार में अभी कंज्यूमर और फार्मा जैसे सेक्टर काफी मंहगे हो गए है। अभी इन पर दांव लगाने से डर लग रहा। एनबीएफसी में कंच्यूमर फेसिंग एनबीएफसी पर फोकस होना चाहिए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें