Get App

फूड इंफ्लेशन को लेकर Budget में प्रस्ताव, PDS के तहत आ सकते हैं प्याज, आलू, टमाटर !

सरकार प्याज, टमाटर और आलू जैसी कमोडिटीज को PDS सिस्टम के तहत ला सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2020 पर 11:52 AM
फूड इंफ्लेशन को लेकर Budget में प्रस्ताव, PDS के तहत आ सकते हैं प्याज, आलू, टमाटर !

फूड इंफ्लेशन को काबू करने के लिए सरकार प्याज, टमाटर और आलू जैसी कमोडिटीज को PDS सिस्टम के तहत ला सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री बजट में रोडमैप पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक बजट में महंगाई नियंत्रण पर सरकार का जोर रहेगा। सरकार प्याज की कीमतों पर काबू करने की तैयारी है। इस कोशिश के तहत फूड इंफ्लेशन काबू करने के लिए बजट में रोडमैप रखा जा सकता है जिसके तहत प्याज, आलू, टमाटर PDS के अंतर्गत आ सकते हैं। नीति आयोग ने प्याज, आलू की महंगाई का ये स्थाई समाधान बताया है। नीति आयोग ने ही प्याज, टमाटर और आलू जैसी कमोडिटीज की कीमतों में उतार-चढ़ाव से निपटने का रोडमैप रखा है। सूत्रों के मुताबिक बजट भाषण में भी फूड इंफ्लेशन को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। उपभोक्ता महंगाई दर पर RBI के लिए नया पैमाना भी रखा जा सकता है। समान्यतौर पर माना जाता है कि उपभोक्ता अपनी आय का 40-50 फीसदी खाने-पीने पर खर्च करता है। बता दें कि दिसंबर में रीटेल महंगाई दर 7.35 फीसदी रही है। महंगाई से RBI के ब्याज दरों में कटौती के फैसले से असर पड़ता है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें