Get App

पंजाब बजट: अमरिंदर सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 की

मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि फिस्कल ईयर 2020-21 तक राज्य सरकार का कर्ज 2.2 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2020 पर 4:59 PM
पंजाब बजट: अमरिंदर सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 की

फाइनेंस मिनिस्टर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब का फिस्कल ईयर 2020-2021 के लिए बजट पेश किया है। बादल ने पंजाब असेंबली में 1.54 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने अपना चौथा बजट पेश किया है।

पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर मनप्रीत सिंह बादल ने मार्च से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 6 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान किया है। यह सुविधा मार्च 2020 से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही बादल ने रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल कर दिया है।

एजुकेशन सेक्टर को क्या मिला?

सराकर ने फैसला किया है कि 12वीं तक के सभी छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही 4150 क्लासरूम बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मनप्रीत बादल ने ऐलान किया कि 11 करोड़ रुपए के बजट से होशियारपुर में आर्म्ड फोर्स प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। उन्होंने 259 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 10 किलोवाट के सोलर प्लाट इंस्टॉल करने का प्रस्ताव रखा है।

मोहाली में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 157 करोड़ रुपए दिए हैं। युवाओं के लिए स्मार्टफोन स्कीम है जिसपर सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बादल ने स्किल

किसानों पर फोकस

सरकार ने किसानों का 2000 करोड़ रुपए का लोन माफ कर दिया है। इनमें से 520 करोड़ रुपए का लोन भूमिहीन किसानों और मजदूरों का है। गुरदासपुर और बालाचौर में दो नए एग्रीकल्चरल कॉलेज शुरू किए जाएंगे। शुरुआत में इसपर 14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 63 करोड़ रुपए की लागत से सपनवाली गांव में गुरु अंगददेव वेटिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के तहत एक वेटिनरी कॉलेज शुरू करेगी।

पावर सब्सिडी

पंजाब की इंडस्ट्री को 2267 करोड़ रुपए की सब्सडाइज्ड बिजली देने का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 250 करोड़ रुपए की लागत से 750 किलोमीटर की सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।

मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि फिस्कल ईयर 2020-21 तक राज्य सरकार का कर्ज 2.2 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें