Get App

बजट से रियल्टी सेक्टर को काफी उम्मीदें, रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा दिया जाए:राजीव तलवार

राजीव तलवार ने कहा कि इंडस्ट्री को वन टाइम रीस्ट्रक्चरिंग की इजाजत मिलनी चाहिए। दरें कम होने से प्रॉपर्टी की मांग बढ़ी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2021 पर 5:15 PM
बजट से रियल्टी सेक्टर को काफी उम्मीदें, रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा दिया जाए:राजीव तलवार

बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े हैं NAREDCO के चेयरमैन और DLF के CEO राजीव तलवार। बता दें कि NCR में  DLF मार्केट लीडर है। कंपनी की चेन्नई और चंडीगढ़ बाजार में भी उतरने की तैयारी है। कंपनी की कई बड़े लॉन्च की तैयारी है। कंपनी 4 करोड़ वर्ग फिट एरिया लॉन्च कर सकती है। कंपनी के मैनेजमेंट को F22 में 15-20 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि लीजिंग कारोबार की रिकवरी में 6-12 महीने लग सकते हैं। DEVCO बिजनेस को कर्ज मुक्त करने की योजना है। 15 महीने में कंपनी का रेंटल पोर्टफोलियो REIT-READY हो जाएगा।

बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर चर्चा करते हुए राजीव तलवार ने कहा कि बीते 8-9 साल रियल्टी सेक्टर के लिए मुश्किल थे। इंडस्ट्री को वन टाइम रीस्ट्रक्चरिंग की इजाजत मिलनी चाहिए। दरें कम होने से प्रॉपर्टी की मांग बढ़ी है। बजट से रियल्टी सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं। देश में रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें