मोबाइल बनाने वाली घरेलू कंपनियों के लिए राहत की खबर है। CNBC आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को MEIS के तहत 2 फीसदी अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल बनाने वाली घरेलू कंपनियों को स्मार्टफोन, फीचर फोन बनाने पर रियायत मिल सकती है। 13 जनवरी को PMO में इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। ये अतिरिक्त रियायत 1 जनवरी से 31 मार्च तक रहेगी। 31 मार्च तक सरकार नई स्कीम बना रही है। ये नई स्कीम हर सेक्टर पर लागू होगी। MEIS की पुरानी स्कीम में कई रियायतें मिलती थी। MEIS की नई स्कीम से कई कंपनियों पर असर पड़ेगा। तत्काल प्रभाव के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। कंपनियों को ये 2 फीसदी की रियायत तत्काल प्रभाव से मिलेगी।
