Get App

1 फरवरी 2020 शनिवार के दिन इस वजह से खुले रहेंगे शेयर बाजार

साल 2015-16 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि शनिवार को आम बजट पेश किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 1:21 PM
1 फरवरी 2020 शनिवार के दिन इस वजह से खुले रहेंगे शेयर बाजार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट 1 फरवरी दिन शनिवार को पेश किया जाएगा। जिसमें 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किए जाएंगे। इसके पहले साल 2015-16 में शनिवार को बजट पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट पेश होने के चलते इस बार शनिवार 1 फरवरी को शेयर बाजार (BSE और NSE) खुले रहेंगे। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर मार्केट बंद रहता है। लेकिन विशेष परिस्थियों में इन्हें खोला जाता है।

बाजार के जानकारों का मानना है कि बजट वाले दिन बाजार खुले रहने से उतार-चढ़ाव के बारे में नजर बनी रहती है। बजट में हर सेक्टर में पॉजटिव और निगेटिव दोनों होता है।
इधर वित्त मंत्रालय ने बजट पेश करने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। इसके लिए वित्त मंत्री ने इंडस्ट्री के लोगों से मीटिंग भी शुरू कर दी है।

बता दें कि मोदी सरकार के पहले आम बजट फरवरी के आखिरी में पेश किया जाता था। जिसे मोदी सरकार ने फरवरी के पहले कर दिया। पहले रेल बजट भी पेश किया जाता था। जिसे सरकार ने बंद करके रेल बजट को आम बजट में शामिल कर दिया।
फिलहाल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार आम बजट पेश करेंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें