हैल्थकेयर सेक्टर में प्राईवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए टैक्स छूट का दायरा बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजट में छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में 100 से कम बेड वाले हॉस्पीटल खोलने पर आयकर डिडक्शन देने के प्रस्ताव लाया जा सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले बजट में हैल्थकेयर में CAPEX पर IT Deduction का दायरा बढ़ सकता है। इससे अब छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में हॉस्पिटल खोलने पर फायदा होगा। इसमें टियर 2, टियर 3 और टियर 4 में 50 बेड वाले हॉस्पीटल शामिल हो सकते हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में 25 बेड वाले हॉस्पीटल में निवेश पर छूट मिलेगी। इसके लिए IT Act में Specified Business में CAPEX पर 100 फीसदी Deduction मिल सकता है। अभी ये Deduction सिर्फ 100 बेड वाले हॉस्पीटल को मिलता है। प्राइमरी हैल्थकेयर इंन्फ्रा को मजबूत बनाने की दिशा में ये कदम उठाए जा सकते हैं।
एक और अहम खबर न चूके नजर
सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही रेलवे की सभी पैसेंजर सेवाएं पूरी तरह से नार्मल हो जाएंगी। इसके लिए सभी GMs को तैयारी पूरी करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च अंत तक पैसेंजर सर्विस 100 बाहाल कर देनें की तैयारी है। बजट के बाद रेलवे पूरी तरह से पटरी पर लौटती दिखेगी। मार्च के आखिर में पैसेंजर सर्विस 100 फीसदी की जा सकती है।
कोविड मामलों में कमी के मद्देनजर ये फैसला लिया जा सकता है। मुम्बई, चेन्नई और कलकत्ता में लोकल सर्विस करीब -करीब सामान्य कर दी गई हैं।-अगले एक महीने में एनसीआर में भी लोकल सर्विस सामान्य होगी। अब तक चरणबद्ध तरीके से 65 फीसदी मेल एक्सप्रेस ट्रेन चालू की गई हैं। पैसेंजर सर्विस पूरी तरह शुरू होने के बाद नया टाइम टेबल लांच होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।