Get App

एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बजट में SEZ डेवलपर्स को टैक्स राहत संभव

एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में स्पेशल इकनोमिक ज़ोन्स को लेकर टैक्स में राहत का एलान कर सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 1:14 PM
एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बजट में SEZ डेवलपर्स को टैक्स राहत संभव

एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में स्पेशल इकनोमिक ज़ोन्स को लेकर टैक्स में राहत का एलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक SEZs डेवेलपर्स और आईटी कंपनियों को टैक्स में छूट देने के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। बजट में SEZ डेवलपर्स को राहत देने के लिए सेक्शन 80-IAB के तहत फिर से टैक्स हॉलीडे मुमकिन है।

बता दें कि 31 मार्च 2017 को टैक्स हॉलिडे खत्म हो गया था। उम्मीद है कि मौजूदा टैक्स इंसेंटिव भी 3 साल तक बढ़ सकता है। टैक्स इंसेंटिव की मियाद इस साल खत्म हो रही है। पालिसी के मुताबिक टैक्स बेनिफिट का सनसेट क्लॉज़ इस साल खत्म हो रहा है। इसके साथ ही SEZs की आईटी कंपनियों को आईटी विभाग से पेमेंट लेने में राहत हासिल हो सकती है। घरेलू कंपनियों को सर्विस देने के एवज में अभी सिर्फ फॉरेन करेंसी में पेमेंट लेने का नियम है। इसकी वजह से SEZs की सर्विस कंपनियों की लागत बढ़ जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें