Get App

Budget-2021:जानिए बजट के पिटारे से रेलवे और एविएशन सेक्टर को क्या हो सकता है हासिल

इस साल बजट में सरकार का फोकस रेलवे में प्राइवेट निवेश बढ़ाने और यात्री सुरक्षा बढ़ाने पर होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2021 पर 2:39 PM
Budget-2021:जानिए बजट के पिटारे से रेलवे और एविएशन सेक्टर को क्या हो सकता है हासिल

इस साल बजट में सरकार का फोकस रेलवे में प्राइवेट निवेश बढ़ाने और यात्री सुरक्षा बढ़ाने पर होगा। CNBC-AWAAZ को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रेलवे ने इसके लिए वित्तमंत्रालय से ज्यादा बजटीय सहायता मांगी है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की दीपाली नंदा ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बजटीय सहायता मांगी गई है। रेल मंत्रालय ने 15-20 फीसदी ज्यादा मदद का प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि पिछले बजट में रेलवे को 65,837 करोड़ रुपए मिले थे।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री का फोकस रेल में निजी निवेश बढ़ाने पर है। 1 फरवरी 2021 को आने वाले बजट में प्राइवेट ट्रेन, तेजस ट्रेनों के जरिए निवेश को बढ़ावा देने पर फोकस होगा। बजट में स्टेशन रीडेवलपमेंट में प्राइवेट निवेश को बढ़ावा संभव है। नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने का एलान भी संभव है। नेशन रेल प्लान 2030 के तहत नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने और मालढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए योजना का एलान हो सकता है। इस खबर के बाद IRCTC, RITES, IRCON ,taxrail जैसे शेयरों में जोश देखने को मिला है।

बजट से एविएशन सेक्टर की उम्मीद

स्पाइसजेट के CMD अजय सिंह ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई खास बातचीत में कहा है कि घरेलू एविएशन कारोबार प्री-कोविड स्तर के 70 फीसदी तक पहुंच गया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कारोबार के रिकवरी में 1 साल लगेगा।  उन्होंने आगे कहा कि देश के अगल-अलग हिस्से में वैक्सीन ट्रांसपोर्ट जारी है। विदेशों में भी वैक्सीन पहुंचाने के लिए तैयार हैं। कोरोना काल में कार्गो कारोबार में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। कंपनी अपने कार्गो फ्लाइट्स में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के पास अभी 17 कार्गो हवाई जहाज हैं। घरेलू एयर ट्रैफिक में 70 फीसदी रिकवरी आई है।

बजट से एविएशन सेक्टर की उम्मीद पर बात करते हुए अजय सिंह ने कहा कि ATF पर एक्साइज माफ किया जाना चाहिए। एविएशन के कुछ पार्ट्स पर एक्साइज हटाई जाए। और ATF को GST के दायरे में लाया जाए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें